
TrendingUttar Pradesh
विवादित बयान के चलते फिर चर्चा में आए यति नरसिंहानंद …
यति नरसिंहानंद अक्सर विवादित बयान देकर चर्चा में बने रहते हैं।
मथुरा: अपने बयानों से विवादों में रहने वाले डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। यति नरसिंहानंद ने मुस्लिमों को लेकर बयान देते हुए कहा कि, वो सभी मुस्लिम आतंकी और जेहादी है जो कुरान और मोहम्मद में आस्था रखते हैं। उनके इस बयान को लेकर कहा जा रहा है कि, वृंदावन के गोवर्धन में होने वाली धर्म संसद को लेकर माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है।
यति नरसिंहानंद से जब इस बयान को लेकर मीडिया ने सवाल किया तो बोले कि, उन्हें मुस्लिमों से कोई समस्या नहीं है। लेकिन जो लोग मोहम्मद और कुरान को मानंते हैं वो सभी जेहादी होते हैं। नरसिंहानंद ने आगे कहा कि, हम चाहते हैं कि ये लोग आतंकवाद का रास्ता छोड़कर मनुष्यता का दामन थामें, तो हम दोनों बांहें फैलाकर इनका स्वागत करेंगे।
गौरतलब है कि, यति नरसिंहानंद अक्सर विवादित बयान देकर चर्चा में बने रहते हैं। इससे पहले नरसिंहानंद ने कहा था कि,हिंदुओं को ज्यादा बच्चे पैदा करने चाहिए, वरना देश हिंदू विहीन हो जाएगा। इसके साथ ही 2029 में नरेंद्र मोदी पीएम नहीं बन पाएंगे।
यति नरसिंहानंद ने एक और बयान में कहा था कि, अगर देश का पीएम कोई मुस्लिम बन गया तो हिंदुओं की हत्या या धर्म परिवर्तन करवा दिया जाएगा। यति ने कहा था कि, अगर कोई 15 बच्चे पैदा कर सके तो उसे हम संत महात्मा घोषित कर देंगे। उनके बयानों को लेकर दिल्ली पुलिस ने केस भी दर्ज किया था।