Uttar Pradesh

साइकिल यात्रा: अखिलेश यादव बोले-400 से ज्यादा सीटें जीतकर करेंगे सत्ता में वापसी

पूरे देश में छोटे लोहिया के नाम से विख्यात पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा ने यूपी में गुरुवार को साइकिल यात्रा का आयोजन किया है। सपा यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ राज्य के हर जिले में साइकिल रैली कर रही है। इसके साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्र की जन्मभूमि बलिया में समाजवादी पार्टी का प्रबुद्ध वर्ग का सम्मेलन भी है। बलिया में जनेश्वर मिश्रा के घर शुभनथही से प्रबुद्ध जन सम्मेलन होगा।

राजधानी लखनऊ में सपा के प्रदेश मुख्यालय से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने साइकिल रैली को रवाना करने के साथ ही यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के प्रचार के लिए नया नारा ”उत्तरप्रदेश का यह जनादेश, आ रहे हैं अखिलेश” भी जारी किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यालय में मीडिया को भी संबोधित किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि, समाजवादी पार्टी के नेता तथा कार्यकर्ता जनेश्वर मिश्र के रास्ते पर है। आज राज्य में जगह-जगह साइकिल यात्रा निकाली जा रही है। जिससे कि राज्य के हर कोने का हाल जान सकें। उन्होंने कहा कि हम यूपी को विकास की राह पर लाए थे और अब उसको आगे ले जाएंगे ।

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता में बीजेपी की सरकार के खिलाफ काफी नाराजगी है। योगी आदित्यनाथ सरकार हर मुद्दे पर फेल रही है। यह सरकार गंभीर रूप से बीमार लोगों को मेडिकल ऑक्सीजन नहीं दे पाई।

साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में सिर्फ सपा के कार्यकाल के सभी कामों का उद्घाटन किया गया। इस सरकार ने हमारे कार्यकाल के दौरान कराए गए कामों का नाम बदल दिया। इनको अब विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही गरीबों की याद आने लगी।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा अभी तक हम 350 सीटें जीतने का दावा कर रहे थे आज नाराजगी प्रदेश की जनता की इतनी है कि हम 400 सीटें जीत सकते हैं। यूपी की जनता तो बीजेपी से बहुत नाराज है। इस बार तो इन्हेंं उम्मीदवार नही मिलेंगे। इस सरकार ने दलित, मुस्लिम, ब्राह्मणों को बहुत सताया गया है। अब सरकार को इनकी याद आ रही है।

उन्होंने कहा कि, आज भी सपा के कामों के नाम बदल करके उद्घाटन कर रहे हैं। इन लोगों ने खुद काम नही किया। यह सरकार तो जनता को कंफ्यूज करते करते खुद कंफ्यूज हो गई है। यूपी में तो बीजेपी अब अपराधियों को शामिल कर रही है।

बीजेपी सरकार को इसमें नम्बर वन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सिर्फ प्रचार के दम पर योगी सरकार अपने को नम्बर वन बता रही है। हकीकत तो यह है कि, यह सरकार कुपोषण, गंगा किनारे लाशों को लकड़ी न देने, ऑक्सीजन न दे पाने, बेरोजगारी, नौकरी मांगने वालों को पीटने, महिला असुरक्षा, शव से कफन उतारने, बिना इलाज के लोगों को मारने तथा 1600 शिक्षकों को मौत के मुहाने में भेजने में नम्बर वन है। यह सरकार तो न्यायालय के आदेश न मानने में भी नम्बर वन है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: