
UP: गंगा जल परियोजना को मिली हरी झंड़ी, ग्रेटर नोएडा के लोगों को मिलेगी राहत
आबादी बढ़ने के बावजूद ग्रेनों में दशकों तक लोगों की प्यास बुझाई जा सकेगी।
आदित्यनाथ ने 800 करोड़ की लागत से बनने वाली गंगा जल परियोजना को शीघ्र पूरा करने के निर्देश
लखनऊ: प्रदेश में 17 वर्षों से अटकी गंगा जल परियोजना को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शख्त निर्दोषों के बाद पूरी करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के बाद इस परियोजना से आठ लोगों को तत्कालिक रूप से शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। वही आगे आने वाले समय में आबादी बढ़ने के बावजूद ग्रेनों में दशकों तक लोगों की प्यास बुझाई जा सकेगी।
दरअसल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 800 करोड़ की लागत से बनने वाली गंगा जल परियोजना को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। इस परियोजना को पूरा करने के लिए शासन स्तर से परिजनों की लगातार मॉनिटरिंग की गई और स्थानीय स्तर पर अफसरों ने किसानों से संवाद कर समस्याओं का समाधान निकाला। फिलहाल पल्ला स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर कमिश्निंग का काम चल रहा है। वही अगले 3 महीने में गंगा जल की आपूर्ति के लिए कमीशन का काम पूरा होने की उम्मीद जताई गई है।
ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के पेयजल विभाग के सीनियर मैनेजर कपिल सिंह बताते हैं कि परिजनों के पूरा होते ही ही दो चरणों में लोगों को गंगा जल उपलब्ध कराया जाएगा। इस में पहले चरण में 3 महीने बाद ग्रेनो ईस्ट दूसरे चरण में 3 महीने बाद पश्चिम में गंगा जल उपलब्ध कराया जाएगा।
गौरतलब है कि वर्तमान में ग्रेटर नोएडा की आबादी करीब 600000 है। पहले फेस में तीन लाख को दूसरे चरण में तीन लाख आबादी को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। आने वाले समय में आबादी बढ़ने के बाद भी है शुद्ध पेयजल मिलेगा अभी ग्रेनो में करीब 130 एमएलडी पेयजल की जरूरत है जबकि वर्तमान में ग्रेनो में 170 से 180 एमएलडी पेयजल उपलब्ध है।