8 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क लोगों ने भारी संख्या में किया योगाभ्यास
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस(international yoga day) से एक दिन पहले यानी सोमवार को राजधानी स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क(Janeshwar Mishra Park) में योगाभ्यास किया गया। भारतीय आदर्श योग संस्थान की तरफ से आयोजित इस प्रोटोकॉल अभ्यास में अपर्णा यादव बिष्ट(Aparna Yadav Bisht) मुख्य अथिति के रूप में सम्मलित हुईं। इस दौरान योगाचार्य कृष्ण दत्त मिश्र की मौजूदगी में कई वरिष्ठ नागरिकों ने योग किया। बता दें कि 21 जून को विश्व भर में योग दिवस मनाया जाता है और इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम Yoga For Humanity है, जिसका अर्थ है मानवता के लिए योग।
ये भी पढ़े :-मोटापा कम करने के लिए इस आटे सेवन, जल्द दिखेगा फायदा
आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे मौजूद
बता दें कि प्रोटोकॉल अभ्यास के दौरान उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने भी योग किया। वहीं, डेली इनसाइडर से ख़ास बातचीत में उन्होंने कहा कि सभी लोग स्वस्थ्य रहें, इसकी चिंता भारत ने की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त महासभा में दुनियाभर में योग दिवस मनाने का आह्वान किया था। प्रधानमंत्री के प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने स्वीकार किया और महज तीन महीने के अंदर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन का ऐलान कर दिया गया। अगले ही साल 2015 में पहली बार विश्व योग दिवस दुनिया भर में मनाया गया।
ये भी पढ़े :- किचन में मौजूद ये छोटा सा मसाला आपको दिलाएगा सालों के कमर दर्द से निजात, जानिए कौन सी है यह चीज ?
भारत स्वस्थ्य रहे, इसी लक्ष्य के साथ काम कर रहा भारतीय आदर्श योग संस्थान
वहीं, संजय गुप्ता ने यह भी बताया कि भारतीय आदर्श योग संस्थान(Indian Institute of Ideal Yoga) भारत को स्वस्थ्य रखने का लक्ष्य लेकर काम कर रहा है। इसी के मद्देनज़र युवाओं, बच्चों को योग से जोड़ें जिससे आज के 20 साल बाद भारत 100 प्रतिशत स्वस्थ्य हो। प्राचीन काल से भारत ने योग की पहल की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बाबा रामदेव ने इसे और गति दी है। आज देश ही नहीं अपितु विश्व का जन-जन योग से जुड़ गया है। भारत में विभिन्न आयामों में विश्व को गति दी है। चाहे शून्य की बात हो या फिर योग, दोनों ही भारत की उत्पत्ति है। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने भी योग से व्यापारियों को जोड़ा है। राजधानी समेत सभी जनपदों की बाज़ारों में सुबह सुबह योग का कार्यक्रम शुरू करने जा रहे हैं।