
पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती पर प्रधानमन्त्री मोदी ने इस अंदाज में दी श्रद्धाजंलि…
दिल्ली : देश के पूर्व प्रधानमंत्री और दिवंगत कांग्रेस नेता राजीव गांधी की आज 78वीं जयंती है। इस मौके पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने उनके समाधि स्थल वीर भूमि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं राजीव गांधी की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, मैं देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
On his birth anniversary, tributes to our former Prime Minister Shri Rajiv Gandhi.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 20, 2022
इसके अलावा कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की जयंती पर हम उन्हें शत शत नमन करते हैं। 21वीं सदी के भारत के वास्तुकार के रूप में यह उनकी दूरदर्शिता ही थी। जिसने भारत में आईटी और दूरसंचार क्रांति की शुरुआत की। आज हम उनकी विरासत का जश्न मनाते हैं।