policiesTrendingYOJNA

अब बेटी के विवाह के लिए सरकार देगी 51 हजार रुपए, जानिए कैसे करें आवेदन ?  

आम जनता को लाभ पहुँचाने के लिए राज्य सरकारें अलग – अलग योजनाओं की शुरुआत करती ही रहती है, जिसके तहत जनता लाभ उठा सकतें है।अगर बात करें हरियाणा की सरकार की तो आपको बता दें कि उनकी तरफ से एक योजना शुरू करी गई है जिसका नाम मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना है। इस योजना से गरीब परिवार की कन्याओं के विवाह में आर्थिक मदद हो पाएगी। अगर आप इसका लाभ उठाना चाहती हैं तो यह लेख जरूर पढ़ें।

जानिए क्या है मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना?

मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना जिसे हरियाणा कन्यादान योजना के नाम से भी जाना जाता है। हरियाणा सरकार ने गरीब लड़कियों के विवाह संस्कार के लिए इस योजना को लेकर आई है। इस योजना के तहत गरीब परिवार की कन्याओं के विवाह में आर्थिक सहायता करी जा सकती है। इस योजना से विधवा महिला की बेटीयों को भी लाभ मिलेगा। इसके अलावा जो लड़कियां अनाथालय में रहती हैं उन्हें हरियाणा सरकार की तरफ से विवाह में भी आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके साथ-साथ इस योजना में दिव्यांग लड़कियों को भी आर्थिक सहायता दी जी रही है।

कितनी मिलेगी राशि ? 

आपको बता दें कि इस योजना का लाभ बीपीएल कार्ड धारको को मिलेगा यानी जो लड़कियां गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रही हैं उन्हें इसका लाभ मिलेगा। आपको बता दें कि इस योजना में जो लड़कियां आवेदन करेंगी उन्हें इससे 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना की सबसे जरूरी बात यह है की इसका लाभ एक परिवार की दो लड़कियों को ही मिल सकता है।

कौन से डॉक्यूमेंट्स की पड़ती है जरूरत?

सबसे पहले आपको बता दें कि इस योजना में शादी करने वाले लड़के की उम्र 21 साल और लड़की की उम्र 18 साल होनी चाहिए। साथ ही दोनों के पास आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक की फोटोकॉपी, हरियाणा का निवास प्रमाण पत्र, दोनों लोगों की पासपोर्ट साइज फोटो, जन्म प्रमाण पत्र, बीपीएल राशन कार्ड, आय प्रमाण पत्र।

कैसे करें अप्लाई?

सबसे पहले आपको इसमें अप्लाई करने के लिए इस योजना की अधिकारिक वेबसाइट में जाना होगा। (इस योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें)

फिर आपको यूजर रजिस्ट्रेशन ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा।

अब इसके बाद एक फॉर्म ओपन होगा इसमें आपको सारी जानकारी भरनी होती है।

फिर सारे डॉक्यूमेंट्स को अप्लोड करना होता है।

अब आपको यहां एक वैलिड आईडी मिल जाएगी। जिससे आप कभी भी अपनी जानकारी चेक कर सकते हैं।

कुछ समय बाद सरकार आपके बैंक अकाउंट में इस योजना तहत आर्थिक सहायता प्रदान कर देती है।

इस तरह से आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: