
नई दिल्ली: पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी के चलते उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है। उत्तर और पश्चिम भारत के हिस्सों में कड़ाके की ठंड मैं अपनी आगोश में ले लिया है। पिछले 48 घंटों से लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। देश की राजधानी दिल्ली एनसीआर में ठंडी हवा से गलन बढ़ गई इसके साथ ही राजधानी को शीतलहर ने अपनी चपेट में ले लिया है। दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा ,राजस्थान ,यूपी ,बिहार, मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में शीत लहर को लेकर चेतावनी जारी की गई है। आने वाले दिनों में अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाने की भी संभावना है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में अगले 24 घंटे में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। वहीं दिल्ली में क्रिसमस के दिन सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है। दिल्ली में कल 5.3 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है जो अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा है।
Weather: उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप, तापमान में गिरावट
मौसम विभाग ने जारी किया ठंड का अलर्ट
बता दें कि, मौसम विभाग राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए शीतलहर और ठंड का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, यूपी और सिक्किम ,उड़ीसा असम और त्रिपुरा में भी कोहरे की मोटी परत देखने को मिली | जिसके चलते मौसम विभाग ने कई क्षेत्रों में शीतलहर और ठंडे दिन की चेतावनी जारी की है। इतना ही नहीं शीतलहर और ठंड के लड़ जा रही के बीच मौसम विभाग ने कई राज्य में बारिश का भी अनुमान लगाया है।