
प्रदेश की सभी सीटों पर निकाय चुनाव लड़ेगी AAP: सभाजीत सिंह
केजरीवाल मॉडल को जनता पसन्द कर रही है इसलिय लोग भारी संख्या में पार्टी से जुड़ रहे हैं।
लखनऊ: नगर निगम चुनाव को के मद्देनज़र आम आदमी पार्टी की तैयारी जोरों पर है। बड़ी संख्या में लोग आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। इसी क्रम में ‘आप’ उत्तर प्रदेश चुनाव समिति के अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने राजीव गांधी वार्ड द्वितीय (लखनऊ) से व्यापारी नेता मुन्ना खान और उनके सैकड़ों समर्थकों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। आप चुनाव समिति के अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी नगर निगम चुनाव मजबूती से उत्तर प्रदेश में लड़ेगी, केजरीवाल मॉडल को जनता पसन्द कर रही है इसलिय लोग भारी संख्या में पार्टी से जुड़ रहे हैं।
Himachal Assembly Elections : आप ने जारी की प्रत्याशियों की अंतिम सूची, यहाँ देखें …
सभाजीत सिंह ने कहा कि जिलों में प्रत्याशी बड़ी संख्या में आवेदन लेकर जा रहे है। प्रत्याशियों के चयन में ट्रिपल सी का ध्यान रखा जाएगा। ट्रिपल सी में कैरेक्टर, करप्शन और क्रिमिनल शामिल है। यानी साफ-सुथरी छवि, भ्रष्टाचार का आरोप न हो और कोई आपराधिक रिकार्ड न हो उसे ही पार्टी प्रत्याशी घोषित करेगी। उन्होंने कहा जिस तरह से भारी संख्या में लोग आप की सदस्यता ले रहे हैं, यह स्पष्ट रूप से इस बात की पुष्टि है कि जनता में आप की नीतियां कितनी लोकप्रिय हैं। सभाजीत सिंह ने सदस्यता ग्रहण करने वालों का शुभकामनाएं दी और उन्हें पार्टी नियमों पर चलने का संकल्प दिलाया।