
बिहार के रोहतास में आपसी विवाद के चलते पत्नी ने दांत से काट कर ले ली पति की जान, उसके बाद देवर के साथ किया ये काम
रोहतास। बिहार के रोहतास के थाना क्षेत्र के बरना गांव से एक चौका देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने अपने पति के गर्दन पर दांत से काटकर कर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या की वजह दंपति में आपसी विवाद बताया जा रहा है। इतना ही नहीं हत्या के बाद महिला अपने मायके पहुंची। इसके बाद अपने भाई व अन्य स्वजनों के साथ फरार हो गई है।पुलिस ने मृतक 32 वर्षीय महर्षि सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है।
घटना की जानकारी देते हुए मृतक के बड़े भाई सुशील कुमार ने बताया कि, ” बीते शनिवार को मृतक महर्षि सिंह करीब 11 बजे अपने भतीजे को स्कूल छोड़कर घर लौटे, तो उनकी पत्नी लवली देवी अपने कमरे में थी। भाई ने काफी आवाज लगाई, लेकिन वह दरवाजा नहीं खोली। इसके बाद भाई ने आवेश में आकर बाहर से ही कुछ बोला, तो लवली ने दरवाजा खोला और उस पर टूट पड़ी। इसी दौरान महर्षि वहीं गिर गया और पत्नी ने उसके गर्दन पर दांत गड़ा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद उसने अपने मायके सूचना दी, जिसके करीब डेढ़ घंटे बाद उसके मायके भोजपुर जिला के उदवंतनगर थाना के सेवगार से उसके भाई और अन्य स्वजन आए जिनके साथ वह भाग गई।”
दांतों के निशान देख हतप्रभ है लोग
बरना गांव में हुई हत्या की इस वारदात ने हर किसी को हिला दिया है। मृतक महर्षि की शादी दो वर्ष पूर्व उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सेवगार गांव में सुरेंद्र सिंह की पुत्री लवली कुमारी से हुई थी। मृतक की 10 माह की एक बच्ची भी है। मृतक के गर्दन पर दांत से गड़ने का निशान जिसने भी देखा हतप्रभ रह गया।
आरोपी पत्नी मौकाए वारदात से हुई फरार
इस प्रक्रिया में डेढ़ से दो घंटे लग गए, लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी। पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची, तबतक वह फरार हो चुकी थी। पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।