PoliticsTrending

जौनपुर: बूथ अध्यक्षों को रक्षामंत्री ने दिया जीत का मंत्र

बूथ अध्यक्षों में दिखा 2022 की जीत का जश्न

जौनपुर: उत्तर प्रदेश में आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आज जौनपुर के टीडी कॉलेज के मैदान में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा काशी क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में काशी क्षेत्र के प्रभारी रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह और संगठन महामंत्री सुनील बंसल आदि नेता शामिल होने पहुंचे। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने काशी क्षेत्र के 16 जिलों से पहुंचे  बूथ  अध्यक्षों को बूथ जीतने का मंत्र राजनाथ सिंह ने दिया।
बूथ अध्यक्षों में दिखा 2022 की जीत का जश्न
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आज काशी क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा बूथ अध्यक्षों का उत्साह 2022 की जीत का जश्न है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2022 का चुनाव देश ही नहीं बल्कि दुनिया के लिए महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरदार पटेल से जिन्ना की तुलना करके कुछ तत्वों ने भारत का अपमान किया है। अध्यक्षों से मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आप बूथ जीतिए और बुलडोजर चलता रहेगा।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: