IndiaTrending

नेशनल हेराल्ड केस: राहुल गांधी की पेशी आज, भाजपा बोली- भ्रष्टाचार भी ‘सत्याग्रह’ कर सकता है…

पहले कांग्रेस ने पार्टी मुख्यालय से लेकर ईडी दफ्तर तक शक्ति प्रदर्शन भी किया। जिसको लेकर

नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ईडी दफ्तर पहुंच चुके हैं। इस दौरान उनके साथ बहन प्रियंका गांधी, वरिष्ठ नेता और हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता नजर आए।
वहीं राहुल के ईडी दफ्तर जाने से पहले कांग्रेस ने पार्टी मुख्यालय से लेकर ईडी दफ्तर तक शक्ति प्रदर्शन भी किया। जिसको लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। कांग्रेस के प्रदर्शन को भाजपा ने ‘भ्रष्टाचार का जश्न’ कहा है। भाजपा नेता और पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि, दुनिया देख रही है कि कैसे भ्रष्टाचार भी ‘सत्याग्रह’ कर सकता है।
महात्मा गांधी ने दुनिया को सच्चाई के लिए लड़ना सिखाया। जबकि कांग्रेस ने दुनिया को भ्रष्टाचार का जश्न मनाने। और उसके लिए लड़ने की शिक्षा दे रही है। उन्होंने कहा, यह राजनीतिक मामला नहीं है। गांधी परिवार जमानत पर बाहर है। संबित पात्रा ने कहा, यह जश्न-ए-भ्रष्टाचार है। भ्रष्टाचार के लॉन्चिंग पैड से राहुल गांधी खुद को री-लॉन्च करने की नाकाम कोशिश बंद करें। भ्रष्टाचार को कबूल करें। इससे पहले पात्रा ने कहा था, ये नकली गांधी, नकली सत्याग्रह करके गांधी जी की आत्मका को तकलीफ पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा, जब कोई गलती नहीं की है तो डर क्यों है?

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: