Delhi

कोरोना एक्टिव मामलों में आई कमी, मौत की बढ़ती दरों ने बढ़ाई चिंता

दिल्ली। देश में लगातार तीसरे दिन नए कोरोना मामलों में कमी आयी है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 3 लाख 31 हजार 372 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि 2.58 लाख लोग ठीक हुए। वहीं 520 लोगों की मौत हुई है।

 

 

संक्रमितों में करीब 6 हजार की कमी

 

 

बीते दिन के मुकाबले नए संक्रमितों में करीब 6 हजार की कमी आई है। बता दें कि, शुक्रवार को 3.37 लाख संक्रमित मिले थे। और 488 लोगों की मौत हुई थी। जबकि एक दिन पहले 3.47 लाख लोग संक्रमित मिले थे। और 703 लोगों की मौत हुई थी।

 

 

तीसरी लहर में सबसे ज्यादा आंकड़े

 

 

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से 45 लोगों की जान गयी है। ये आंकड़ा एक दिन में तीसरी लहर में सबसे ज्यादा माना जा रहा है। बताते चलें कि, इससे पहले 5 जून को एक दिन में 60 लोगों की मौत हुई थी।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: