India Rise Special

हफ्ते में दो दिन जरूर करें मशरूम का सेवन , मिलेगे ये फायदे

अगर आपको मशरूम पसंद है तब तो बहुत अच्छा है लेकिन अगर आपको मशरूम नहीं पसंद है तो इसे पसंद करना शुरू कर दीजिए। क्योंकि मशरूम केवल शरीर के लिए ही नहीं, बल्कि मेंटल हेल्थ के लिए भी यह बहुत फायदेमंद है।

 

 

एंटीऑक्सीडेंट तत्व करते हैं मदद

 

 

दरअसल एर्गोथायोनीन नामक ऐसा शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट तत्व होता है, जो डिप्रेशन जैसी मनोवैज्ञानिक समस्या को दूर करने में मदद करता है। बता दे कि, अमेरिकी वैज्ञानिकों ने 2005 से 2016 तक 24,000 से ज्यादा अमेरिकी व्यस्कों के आहार और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी अध्ययन में ये निकलकर आया।

 

 

डिप्रेशन और एंग्जॉयटी को कम करता है मशरूम

 

शोध के मुताबिक, मशरूम डिप्रेशन और एंग्जॉयटी को कम करने में मदद करता है। पेंसिल्वेनिया स्टेट यूनिवर्सिटी के सार्वजनिक स्वास्थ्य विज्ञानी जोशुआ मस्कट के मुताबिक, ‘मशरूम में विभिन्न प्रकार के विटामिन, मिनरल्स और एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो डिप्रेशन को आपसे दूर रखते हैं।

 

सेहत के साथ मूड को भी रखेगा दुरुस्त 

 

मशरूम में मौजूद एर्गोथायोनिन नामक एंटी ऑक्सीडेंट तत्व पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा न्यूरोलॉजिकल हेल्थ के लिए भी अच्छा होता है। दरअसल मशरूम में मूड को प्रभावित करने वाले न्यूरॉन्स होते हैं। इसलिए पौष्टिक तत्वों से भरपूर मशरूम को अपने नियमित आहार में जरूर शामिल करें।

 

सूप भी स्वास्थ्य के लिए है फायदेमंद

 

मशरूम की सिर्फ सब्जी बनाकर ही नहीं सूप भी तैयार कर सकते हैं। हफ्ते में एक या दो बार मशरूम का सेवन करना चाहिए। इसके साथ ही योग, कॉर्डियो एक्सरसाइजेस और मेडिटेशन करके आप डिप्रेशन से छुटकारा पा सकते हैं।

 

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: