EntertainmentTrending

मुंबई पुलिस ने फिल्म प्रोड्यूसर कमल किशोर मिश्रा को किया गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला  ? 

एंटरटेनमेंट डेस्क :  मुंबई पुलिस ने फिल्म प्रोड्यूसर कमल किशोर मिश्रा शुक्रवार को गिरफ्तार किया है।फिल्म प्रोड्यूसर कमल किशोर मिश्रा के उपर कथित रूप से कार से पत्नी को कुचलने का आरोप है। इस केस को लेकर 27 अक्टूबर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। अब गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कमल मिश्रा के खिलाफ धारा 279 और 338 के तहत मुंबई के अंबोली थाने में केस दर्ज किया है।

इसके साथ ही आपको बता दे की , पीडिता कमल मिश्रा की पत्नी गंभीर रूप से घायल है। बता दें कि फिल्‍म निर्माता ने अपनी पत्‍नी यास्‍मीन को कार से टक्‍कर मारते हुए उसे जान से मारने का प्रयास किया था। जिसे लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। ये घटना 19 अक्‍टूबर की है।

ये भी पढ़े :- Nagar Nikay Chunav 2022: नए सिरे से आरक्षण की तैयारी, बदलेगा कई सीटों का समीकरण

जानिए क्या है मामला ?  

दरअसल 19 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया। इस वीडियो में कमल मिश्रा अपनी कार से पत्‍नी को टक्‍कर मारकर उसे जमीन पर गिरा देता है। जिसकी वजह से उसके हाथ, पैर व सिर में गहरी चोट लगी हैं। कमल किशोर की पत्नी यासीन ने कई आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि कमल किशोर नई नई लड़कियों के साथ अफेयर करते हैं। फिर वह उन्हें अपनी धन संपत्ती के बारे के बताते हैं। उनके लिए खूब शॉपिंग करते हैं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: