Sports

Instagram पर वायरल हो रही है धोनी की ये पोस्ट, पत्नी ने कहा वेलकम होम 

भारत के दिग्गज खिलाड़ी एम एस धोनी ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास ले लिया है, इस बात से उनके फैंस को झटका लगा है। हालांकि कई दिग्गज खिलाडियों ने उनके लिए इमोशनल पोस्ट भी किए हैं। यह बात तो धोनी के फैंस को अच्छे से पता है कि कि धोनी क्रिकेट से कितना प्यार करते हैं, उन्होंने नाम बनाने के लिए कितनी मेहनत की है। बात अगर हम उनके खेल और प्यार की कर रहे हैं तो बता दें की धोनी को सबसे ज्यादा क्रिकेट के बाद सबसे ज्यादा कार से प्यार है। उन्होंने हाल ही में 1970 के दशक की एक लाल Ponatic Firebird Trans Am को अब अपने गैराज में शामिल कर लिया है।

 

उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने इस गाड़ी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है वहीं उन्होंने कॉप्शन में लिखा है, ‘घर में स्वागत है।’

https://www.instagram.com/p/CD6MV8-HNCx/?igshid=1qr04x2bi6m6t

 

धोनी की फेवरेट कारों की लिस्ट अभी खत्म नहीं हुई है। महेंद्र सिंह धोनी कारों के बड़े शौकीन हैं।  जानते हैं उनके लेटेस्ट कारों के कलेक्शन को।

 

■ Audi Q7 

the india rise audi dhoni special

Audi Q7 भारत की सबसे लोकप्रिय SUV है। आपने कई बार फिल्मी सितारों के पास इस तरह की गाड़ी को देखा होगा। जैसे कि बिपाशा वासु, दिपिका पादुकोण, अरशद वारसी कई सेलेब्रिटीज इस गाड़ी का खासतौर पर आने जानें में इस्तेमाल करते हैं। एम एस धोनी को यह SUV बेहद पसंद है। उनके पास पिछले जनरेशन की ब्लैक Audi Q7 30 TDI Quattro है। बात इस गाड़ी में लगने वाले डीजल की करें तो तो इसमें 2,967 सीसी डीजल इंजन लगता है। लगभग 242hp का पावर और 550 Nm टार्क जनरेट करता है।

 

■ Hummer  H2 

the india rise doni special

धोनी के पास 2009, ब्लैक कलर की Hummer H2 SUV है। धोनी अपने होम टाउन रांची में कई बार इए गाड़ी को चलते हुए दिखे हैं।

 

■ Mitsubishi Pajero SFX and Outlander

Mitsubishi Pajero SFX and Outlander

Mitsubishi Pajero SFX and Outlander अब भारत में बंद है। लेकिन ये यह शानदार कार एम एस धोनी के पास है। यह SUV लगभग 2.8 लीटर टर्बीचार्ज्ड डीजल इंजन लेता है। जो 120hp पावर और 280 Nm टार्क जनरेट करता है।

 

■ Mahindra Scorpio 

Mahindra Scorpio the india rise

इए गाड़ी के न केवल महेंद्र सिंह धोनी बल्कि प्रधानमंत्री मोदी भी शौकीन रहे हैं। धोनी के पास स्कोर्पियो का ओपन टॉप मोडिफाइड वजर्न है। यह खासतौर पर उनके लिए कस्टमाइज करके बनाई गई है।

 

■ Land Rover Freelander 2 

Land Rover Freelander 2 the india rise

एम एम धोनी के पास Land Rover Freelander 2 ब्लैक कलर की SUV है।  इसके इंजन में दो स्टेट्स हैं, जिसमें 2.2 टर्बी डीजल इंजन दिया जाता है। जो 148hp पावर और 187hp का पावर जनरेट करता है। यह भारत में बेचे जाने वाला सबसे लोकप्रिय मॉडल में से एक है।

 

■ Ferrari 599 GTO 

Ferrari 599 GTO  the india rise

महेंद्र सिंह धोनी की Ferrari 599 GTO पसंदीदा गाड़ियों में से एक है। इस सुपरकार के बोनट पर भारतीय तिरंगा पेंट किया गया है। Ferrari 599 GTO में 6.0 लीटर वी12 पेट्रोल इंजन दिया जाता है। जो 661 hp का पावर और 620 Nm का टार्क जनरेट करता है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: