
MP: सागर में कांग्रेस को झटका, पूर्व विधायक बृज बिहारी पटेरिया बीजेपी में शामिल
सागर जिले में कांग्रेस नेता लगातार पार्टी छोड़ रहे हैं। कुछ महीने पूर्व भी पूर्व मंत्री अरूणोदय चौबे ने भी पार्टी छोड़ी थी।
MP: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों को अभी 1 साल बचा है। विधानसभा चुनाव से पहले ही दलबदल का सिलसिला शुरू हो गया है। राज्य में शुरू हुए दलबदल के क्रम में कांग्रेस को सागर जिले में बड़ा झटका लगा है। देवी से विधायक रहे बृज बिहारी पटेरिया ने पार्टी छोड़ दिए हैं और उन्होंने बीजेपी का हाथ थाम लिया है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देवरी से पूर्व विधायक बृज बिहारी पटेरिया को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस दौरान उनके साथ नगरी प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह भी मौजूद थे। बता दें कि बृज बिहारी पटेरिया ने 1998 में कांग्रेस के टिकट पर देवरी विधानसभा का चुनाव जीता था वही सागर जिले में कांग्रेस नेता लगातार पार्टी छोड़ रहे हैं। कुछ महीने पूर्व भी पूर्व मंत्री अरूणोदय चौबे ने भी पार्टी छोड़ी थी।
सीएम योगी ने की पीएम मोदी से मुलाकात, कोरोना सहित विकास पर चर्चा
गौरतलब है कि हाल ही में कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर कांग्रेस नेताओं को दवा बनाने के लिए झूठे प्रकरण बनाने और केस दर्ज करने का आरोप लगाया था। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा था कि शिवराज सरकार लगातार कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ राजनीतिक आधार पर उत्पीड़न कर रही है और झूठे प्रकरणों में f.i.r. दर्ज करा रही है। बता दें कि पूरे प्रदेश के साथ ही सागर जिले के सुरखी, खुरई, दतिया जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ दवा की राजनीति के तहत सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं।