
MP: 15 अगस्त को मुख्यमंत्री भोपाल में फहराएंगे तिरंगा, मंत्रियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी
इस क्रम में शिवराज सरकार में मंत्री जिला मुख्यालय पर ध्वजारोहण करेंगे और मंत्रियों को उनके जिले बांट दिए गए हैं।
भोपाल: देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। 15 अगस्त को दिल्ली में लाल किले सहित देश भर में हर जगह राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। वही इस बी मध्य प्रदेश के मुख्य सरकारी समारोह भोपाल स्थित परेड ग्राउंड पर होगा। भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तिरंगा फहराएंगे और फिर परेड की सलामी लेंगे। इस क्रम में शिवराज सरकार में मंत्री जिला मुख्यालय पर ध्वजारोहण करेंगे और मंत्रियों को उनके जिले बांट दिए गए हैं।
आपको बता दें देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर देश में आजादी का अमृत महोत्सव बन रहा है इस क्रम में आयोजित अमृत काल पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल में झंडा वंदन करेंगे। इसी क्रम में शिवराज सरकार में मंत्रियों को उनके जिले दे दिए गए हैं और वह वहीं पर ध्वजारोहण करेंगे।
यूपी:मुख्यमंत्री योगी आज स्कूली बच्चों के साथ करेंगे हर घर तिरंगा आभियान की शुरुआत
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा इंदौर, गोपाल भार्गव जबलपुर, तुलसीराम सिलावट ग्वालियर, विजय शाह नरसिंहपुर ,जगदीश देवड़ा उज्जैन, बिसाहूलाल मंडला, यशोधरा राजे सिंधिया देवास, भूपेंद्र सिंह सागर, मीना सिंह मांडवी अनूपपु,र कमल पटेल छिंदवाड़ा ,गोविंद सिंह राजपूत दमोह, बृजेंद्र प्रताप सिंह सिंगरौली ,विश्वास सारंग विदिशा, राम चौधरी सीहोर, ओम प्रकाश शकीला छतरपु,र उषा ठाकुर खंडवा, अरविंद सिंह भदोरिया रायसेन, मोहन यादव रायगढ़, हरदीप सिंह डंग पंडवानी, राजवर्धन मंदसौर, भगत सिंह कुशवाहा मुरैना, इंदर सिंह परमार जमुआ, रामकिशोर कावरे पन्ना, सुरेश दतिया।
21 जिलों में कलेक्टर करेंगे ध्वजारोहण
सात मंत्रियों समेत प्रदेश के 1 जिलों में कलेक्टर ध्वजा वंदन करेंगे। यह समारोह जिला मुख्यालय पर आयोजित होगा झंडा वंदन के बाद परेड की सलामी ली जाएगी और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।