
2022 में हम जहाँ होंगे उसी की बनेगी सरकार: शिवपाल सिंह यादव
शिवपाल यादव अपने पार्टी के कार्यकर्ता के गृह प्रवेश के कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे। हालांकि इस दौरान उन्होंने बहुजन समाज पार्टी को लेकर पूछे गए सवाल पर कोई भी टिप्पणी करने से साफ मना कर दिया है।
लखनऊ : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख शिवपाल यादव ने 2022 के चुनाव को लेकर भविष्यवाणी की है उन्होंने कहा है कि 2022 में जहां हम होंगे उसी की सरकार बनेगी। समाजवादी पार्टी से अलग होकर अपनी पार्टी बनाने वाले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव गाजियाबाद के भ्रमण पर थे। भ्रमण के दौरान उन्होंने अलग-अलग लोगों से बात की है। इसके साथ थी राष्ट्रीय महासचिव चक्रपाणि यादव और जनपद के संगठन के पदाधिकारियों के साथ भी बैठक की है बैठक के दौरान उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत करने को लेकर जनपद के पदाधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए हैं।
शिवपाल सिंह यादव ने 2022 के चुनाव को लेकर के पूछे गए सवाल पर कहा कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में हम जहां होंगे सरकार उन्हीं की बनेगी। शिवपाल यादव ने भतीजे अखिलेश को अपने आशीर्वाद देने के सवाल पर कहा है कि अभी समय है, थोड़ा इंतजार कीजिए सब कुछ पता चल जाएगा। उन्होंने बीजेपी को हराने को लेकर जो भी गठबंधन तैयार होगा वह उसका हिस्सा बनने को तैयार हैं।
शिवपाल यादव अपने पार्टी के कार्यकर्ता के गृह प्रवेश के कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे। हालांकि इस दौरान उन्होंने बहुजन समाज पार्टी को लेकर पूछे गए सवाल पर कोई भी टिप्पणी करने से साफ मना कर दिया है। उनका कहना है कि वह 2 साल पहले ही गैरबीजेपीवाद का नारा पहले ही दे चुके हैं। ऐसे में अगर सभी सेकुलर पार्टियां एक होंगे तो फिर भाजपा को सत्ता से हटाना सरल होगा।
2017 के चुनाव से पहले ही समाजवादी पार्टी से अलग होकर शिवपाल यादव ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी को बनाया था पिछले वाले 4 सालों में यूपी के अलग-अलग क्षेत्रों में पार्टी ने संगठन के तौर पर मजबूती बनाई है अधिकतर पार्टी के भीतर सदस्य और कार्यकर्ता वही हैं जो कभी समाजवादी पार्टी के साथ जुड़े होते थे शिवपाल यादव को जमीन से जुड़ा हुआ नेता माना जाता है। समाजवादी पार्टी से अलग होने के कारण ही सपा को भी नुकसान हुआ था।
यह भी पढ़ें: जेपी नड्डा में यूपी के लिए बनाया खास प्लान, गांवों में बीजेपी तैनात करेंगी हेल्थ वॉलंटियर्स