Politics

सांसद अजय भट्ट को मिला मोदी मंत्रिमंडल में जगह, जानें इनके बारे में कुछ खास बातें

सांसद अजय भट्ट को 2 साल के लंबे इंतजार के बाद मिला केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह। 2017 में रानीखेत सीट से हार का करना पड़ा था सामना। हरदा में रिकॉर्ड तोड़ वोटों से विपक्ष की दी मात।

देहरादून। अगले कुछ महीनों में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा बड़े फैसले ले रही है। अब चाहे फैसला प्रदेश के मुख्यमंत्री का चेहरा बदलने का हो या फिर 2 साल के लंबे इंतजार के बाद सांसद अजय भट्ट को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह देने की बात हो। अपने इन फैसलों से अक्सर ही भाजपा जनता को चौंका देती है।

दरअसल, पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड मुख्यमंत्री और पिछले 2 साल से इंतजार कर रहे हैं सांसद अजय भट्ट को केंद्र में मंत्री बनाकर भाजपा में ठाकुर व ब्राह्मण वोटों को अपनी तरफ लाने की कोशिश की है।

अजय भट्ट को वर्ष 2017 के चुनाव में रानीखेत सीट से हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद भटको वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने तत्कालीन सांसद भगत सिंह कोश्यारी की जगह नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट से मैदान में उतारकर प्रदेश की बजाय केंद्र की राजनीति में भेज दिया गया था। जिसके बाद अजय का मुकाबला कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से था। जिसमें अजय भट्ट ने न सिर्फ हरदा को रिकॉर्ड वोटों से शिकस्त दी बल्कि चार अन्य सीटों में मिली जीत से अपने मजबूत संगठन का परिचय दिया था।

प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे लेकिन उनकी हार ने खुद के साथ ही समर्थकों को भी निराश कर दिया था। लेकिन सांसद बनने के बाद उनको केंद्र में जगह मिलने को लेकर भी उनके समर्थकों में बेहद उत्साह था। लेकिन वहां से मायूसी हाथ लगी थी। प्रदेश अध्यक्ष रहने के दौरान भट्ट का कार्यकर्ताओं से मजबूत संवाद  रहा था। दो साल बाद जब केंद्र में भट्ट को जिम्मेदारी मिली तो समर्थक खासे उत्साहित हैं।

भट्ट से कुमाऊं को बड़ी उम्मीदें:
अजय भट्ट नैनीताल-ऊधमसिंह नगर का संसद में प्रतिनिधित्व करते हैं। उनके केंद्र में मंत्री बनने के बाद न सिर्फ संसदीय क्षेत्र बल्कि उत्तराखंड के लिए बड़ी सौगातें मिलने की उम्मीद बंधी है। आपको बता दें कि पिछले हफ्ते खटीमा के संसदीय सीट से विधायक पुष्कर धामी मुख्यमंत्री बने हैं और अब सांसद भट्ट को जिम्मेदारी मिलने से कुमाऊं की उनसे उम्मीदें ज्यादा बढ़ गयी हैं।

यह भी पढ़ें: Dhoni के जन्मदिन पर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ने शेयर की अपनी बोल्ड फोटो

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: