
मालदीव में मस्ती कर रही मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर साझा की बोल्ड तस्वीरें, फैन्स ने कहा – परम सुंदरी
नागिन सीरियल से अपनी खास पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों बॉलीवुड में अपनी जगह बना चुकी हैं। मौनी जितनी प्रोफेशनल लाइफ में एक्टिव रहती हैं उनती ही वे सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं। उनके पोस्ट आते ही धड़ल्ले से वायरल हो जाते हैं। वहीं हाल ही में मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं। जो फैन्स के होश उड़ा रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है की मौनी रॉय मालदीव में समंदर किनारे ग्लैमरस अवतार में दिख रही हैं।
ये भी पढ़े :- क्या Sushmita Sen ने की कर ली Lalit Modi से शादी? जाने यहां…
मौनी रॉय की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है की मौनी रॉय मालदीव में समंदर किनारे सफेद चादर से लिपटी नजर आ रही हैं। उनका अंदाज और ये बोल्ड लुक फैन्स के होश उड़ा रहा है। एक फैन ने कमेंट करते हुए कहा क्या बात है तो वहीं दूसरे फैन ने कमेंट करते हुए कहा परम सुंदरी।
काम की बात करें तो मौनी रॉय इन दिनों वे अपनी फिल्म ब्रह्मस्त्र को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। फैन्स इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में मौनी रॉय निगेटिव अवतार में दिखाई दे रही हैं। यह फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।