
UP: इतिहास में पहली बार यूपी विधान परिषद हुई ‘कांग्रेस मुक्त’
यूपी विधान परिषद में एक भी सदस्य नहीं होगा। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मात्र 2 सीटें ही जीत पाई थी
लखनऊ: भारत की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस अब धीरे-धीरे सिमट रही है। कांग्रेस पार्टी विधान परिषद में भी सुन होगी वर्ष 1935 के बाद पहली बार ऐसा होगा जब कांग्रेस पार्टी का यूपी विधान परिषद में एक भी सदस्य नहीं होगा। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मात्र 2 सीटें ही जीत पाई थी | जिसके चलते विधान परिषद में कांग्रेस का एक भी सदस्य विधान परिषद नहीं पहुंच सकता है। वहीं कांग्रेस की तरफ से विधान परिषद में इकलौते एमएलसी दीपक सिंह का कार्यकाल 6 जुलाई को समाप्त हो रहा है। दीपक सिंह के कार्यकाल समाप्त हो जाने के बाद उत्तर प्रदेश विधान परिषद कांग्रेस मुक्त हो जाएगा।
UP Board Result: इस दिन जारी होगा कक्षा 10 व 12वी का परिणाम, यहां देखें
गौरतलब है कि विधान परिषद का गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट के तहत 1935 में गठन हुआ था तब से लेकर आज तक विधान परिषद में कांग्रेस के साधन मौजूद रहे हैं लेकिन अब कांग्रेसका इससे बुरा दौर क्या होगा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी का यूपी विधान परिषद में एक भी सदस्य नहीं होगा।
यूपी : मानसून की आहट ! तापमान में गिरावट
बता दें कि कांग्रेस की विचारधारा और कैंडल वोट बैंक तक तैयार नहीं कर पा रही जिसके चलते उसको अपना नुकसान झेलना पड़ रहा है। कांग्रेसका संगठन पूरे प्रदेश में खत्म हो चुका है कांग्रेश को संगठन के लिहाज से कई बड़े नीतिगत निर्णय लेने पड़ेंगे। वहीं कांग्रेस को कोई अपनी जमीन पानी के लिए जो मेहनत करनी पड़ेगी वह आसान नहीं है।