
इटावा: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद आज जारी विधान परिषद मतदान के लिए शिवपाल सिंह यादव अपने बेटे आदित्य के साथ सफाई पहुंचे। जहां शिवपाल सिंह यादव ने अपने बेटे आदित्य के साथ विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान किया। बता दें कि मतदान के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए हर बार की तरह बीजेपी पर हमला रहने वाले शिवपाल इस बार को भारतीय जनता पार्टी पर नरम दिखे। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया सही तरीके से हो रही है और उन्होंने कहा कि सही समय आने पर आपको खुशखबरी भी मिल जाएगी।
गौरतलब है कि 2017 विधानसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी से अलग होकर नई पार्टी का गठन करके लोकसभा का चुनाव अकेले दम पर लड़ने वाले शिवपाल सिंह यादव ने 2022 विधानसभा चुनाव में सपा के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ा। उन्होंने कहा कि भाजपा के शिक्षा पदाधिकारियों से मुलाकात करने तस्वीरें सामने आने के बाद उन पर एक से सपा का साथ छोड़ने की चर्चाएं गर्म है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने के बाद शिवपाल सिंह यादव की भारतीय जनता पार्टी में जाने की अटकलें पिछले कई दिनों से तेज हैं।