
मिजोरम : पत्थर की खदान में बड़ा हादसा, बचाव दल ने आठ शव किये बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी
हनहथियाल : मिजोरम के हनहथियाल में बीते सोमवार की रात में पत्थर की खदान ढहने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में बचाव दल द्वारा चलाएं जा रहे सर्च ऑपरेशन में आठ लोगों के शव बरामद किये गये है। फिलहाल अभी सर्च ऑपरेशन जारी है, बचाव दल द्वारा अन्य और लोगों के होने की संभावना जताई गयी है।
यह हादसा मौदाढ़ गांव के पास एबीसीआई इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड में तब हुआ जब मजदूर पत्थर खोदने का काम कर रहे थे। इसी दौरान पत्थर ढहने से बड़ा हादसा हो गया। ज्सिकी चपेट में 15 मजदूर आ गये। हादसे की जानकारी मिलते ही बचाव दल में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस ने बताया कि यह घटना मिजोरम के हनाथियाल जिले में दोपहर 3 बजे के करीब हुई, जब खनन कार्य हो रहा था।
ये भी पढ़े :- आज से दिल्ली के प्रगति मैदान में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का होगा शुभारंभ, जनता को इस तारीख से मिलेगी एंट्री
पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने कहा कि, ”जब पत्थर की खदान में जब अचानक खदान ढहने लगी तो कुछ मजदूर भागने में कामयाब रहे लेकिन कुछ इसकी चपेट में आ गए। कई मशीने और अन्य सामान भी मलबे में दब गए। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे के बाद मजदूरों को निकालने की कोशिश की जा रही है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई सफलता नहीं मिली थी।”