India - Worldworld

तालिबानियों ने लगाए अल्लाह हू अकबर के नारे, अफगानी सैनिकों का किया नरसंहार

रेड क्रॉस ने इस बात की पुष्टि की है। 22 अफगानी सैनिकों के शव बरामद हो चुके हैं। तालिबान प्रवक्ता ने कहा कि अभी भी उनके कब्जे में 24 कमांडो हैं।

अफगानिस्‍तान में पूरी तरह से तालिबान का आतंक फैल चुका है। अब तालिबान की बर्बरता सामने आ रही है। अफगानिस्तान में हिंसा के बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तालिबान का खूनी चेहरा साफ दिखाई दे रहा है। तालिबानियों ने 22 निहत्थे अफगानी सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया है। इसी घटना का वीडियो सामने आया है।

तालिबानियों ने किया नरसंहार

रेड क्रॉस ने इस बात की पुष्टि की है। 22 अफगानी सैनिकों के शव बरामद हो चुके हैं। तालिबान प्रवक्ता ने कहा कि अभी भी उनके कब्जे में 24 कमांडो हैं। अफगानिस्तान रक्षा मंत्रालय ने इस बारे में कहा कि तालिबान ने कमांडोज को मार दिया है। खबरों के मुताबिक यह नरसंहार अफगानिस्‍तान के फरयाब प्रांत के दौलताबाद इलाके में 16 जून को हुआ था। सीएनएन ने इस हमले से जुड़ा वीडियो जारी किया है।

दरअसल, यहां तालिबान की बढ़त को देखते हुए सरकार ने अमेरिका के प्रशिक्षित कमांडो की टीम भेजी थी, ताकि इस क्षेत्र पर फिर से कब्‍जा हासिल किया जा सके। इस टुकड़ी में एक रिटायर आर्मी जनरल का बेटा भी शामिल था। हथियार खत्म होने के बाद इन्होंने मदद मांगी थी लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पाया। इसी मौके का फायदा उठाते हुए तालिबानियों ने इस टीम को मार डाला।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि गोलियां खत्‍म होने के बाद अफगान कमांडो ने तालिबान के सामने आत्‍मसमर्पण कर दिया था। इसके बावजूद कट्टरपंथी तालिबानी आतंकियों ने निहत्थे सैनिकों पर गोलियां चला दी। कमांडो इन आतंकियों से रहम की भीख मांग रहे थे, लेकिन आतंकवादियों ने अल्‍लाह हू अकबर के नारे लगाए और निहत्‍थे सैनिकों पर गोलियां चला दीं।

यह भी पढ़ें-  केंद्रीय कर्मचारियों को मिली खुशखबरी, बहाल हुआ महंगाई भत्ता

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: