
रायपुर: हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को मिल रहा जनता का भारी समर्थन- कांग्रेस प्रवक्ता
हाथ से हाथ जोड़ो अभियान 2 महीने तक चलेगा। यह अभियान बूथ स्तर, जिला स्तर, तहसील स्तर और ब्लॉक स्तर पर चलेगा।
रायपुर: राहुल गांधी के बाद दोनों यात्रा के बाद देश में एक बार फिर शुरू हुई कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का आज पांचवा दिन है। कांग्रेस ब्लॉक संगठन ने बूथ स्तर पर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान कार्यक्रम चलाया । घर-घर जाकर मोदी सरकार की नाकामी और भूपेश सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की इस दौरान आम जनता ने कांग्रेस के नेताओं कार्यकर्ताओं से मिलकर भाजपा सांसदों की नाकामी और निष्क्रियता पर अपना आक्रोश जताया।
आपको बता दें कि कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान 2 महीने तक चलेगा। यह अभियान बूथ स्तर, जिला स्तर, तहसील स्तर और ब्लॉक स्तर पर चलेगा।
आमिर खान और कार्तिक आर्यन के साथ लगाए ठुमके, देखें वायरल वीडियो ..
प्रदेश के कई ब्लॉकों में मिलने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान से आम जनता को ताकत मिल रही है। इस अभियान के जरिए आम जनता मोदी सरकार की मनमानी, वादाखिलाफी और भाजपा के 9 सांसदों की निष्क्रियता पर आक्रोश जता रही है।