![](/wp-content/uploads/2021/12/IMG_20211220_163006.jpg)
राज्यमंत्री अरविंद पांडेय भाजपा छोड़ कांग्रेस का थामा हाथ, कही ये बात
उत्तराखंड। उत्तराखंड सरकार में विद्यालय शिक्षा एवं पंचायती राज्यमंत्री अरविंद पांडेय ने भाजपा को छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। कांग्रेस में शामिल होने के बाद अपने बयान में उन्होंने कहा कि, ” गिद्ध भले कितना ऊंचा उड़ ले, लेकिन उसकी नजर हमेशा सड़े-गले पर ही रहती है।”
यशपाल आर्य पर हमले को लेकर दिया बयान
बीते कुछ दिनों पहले बाजपुर में कांग्रेस नेता यशपाल आर्य के काफिले पर हमला हुआ था। इस हमले के पीछे अरविंद पांडेय का हाथ होने की बात कही जा रही थी। जिसपर बोलते हुए अरविंद पांडे ने कहा, ” यशपाल आर्य उनके बड़े भाई की तरह हैं। उन्होंने हमेशा ही यशपाल आर्य को अपना बड़ा भाई के समान माना है।”
इसके आगे बोलते हुए अरविंद ने कहा, ” यशपाल प्रदेश की राजनीति का प्रमुख चेहरा हैं। उन्होंने सरकार में कईं अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं। उन्हें हमले के पीछे मेरा हाथ होने जैसी बातें नहीं उड़ानी चाहिए। इतना कहते-कहते शिक्षा मंत्री उनकी तुलना गिद्ध से कर गए।”