
India Rise Special
UP Election 2022: रोड शो के लिए कानपुर पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी
प्रत्याशी प्रतिभा शुक्ला के लिए समर्थन मांगा। यहां से अंदर बाजार में पहुंची तो
कानपुर: अकबरपुर चौराहे से स्मृति इरानी ने रोड शो शुरू किया। यहां से कार्यकर्ताओ संग वह एसबीआई रोड पर बढ़ी। जगह जगह फूल बरसा कर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया। इसके बाद सदर बाजार की तरफ उनका वाहन घूमा। उन्होंने प्रत्याशी प्रतिभा शुक्ला के लिए समर्थन मांगा। यहां से अंदर बाजार में पहुंची तो नारेबाजी तेज हो गई। आखिरी में जनकपुरी मैदान पर समाप्त हुआ। यहां कार्यकर्ताओं से भेंट की। यहां से पुखरायां निकल गईं।