Delhi

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट , जानिए दिल्ली समेत किन राज्यों में बढ़ने वाला है तापमान

अब मौसम में बदलाव नजर आ रहा है। सुबह और शाम के वक्त हल्ली ठंड रह रही है, लेकिन दोपहर में तापमान में गर्माहत महसूस की जा रही है। गर्मी अब दस्तक दे दी है। कई राज्यो में अभी से पारा बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। तो चलिए जानते हैं देश में मौसम का हाल।

 

दिल्ली में मौसम

 

देश की राजधानी दिल्ली में सुबह से ही मौसम गर्म नजर  आ रहा है। वहीं मौसम विभाग की माने तो आज दिन में मौसम साफ रहेगा। इसी के साथ यहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा।

 

यूपी का मौसम

 

उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार शुष्क रह रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, इस सप्ताह तक गर्मी तेज हो जाएगी। वहीं अगले दस दिनों तक मौसम साफ रहेगा। जबकि वहीं आज राज्य के अलग-अलग इलाकों में हल्के बादल छाए रहेंगे हैं, हालांकि बारिश की उम्मीद बहुत कम है।

 

बिहार का मौसम

 

मौसम विभाग की माने तो बिहार में तीखी धूप है जिसके कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। वहीं यहां अधिकतम तापामान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा।

 

मध्यप्रदेश का मौसम

 

मौसम विभाग की माने तो मध्यप्रदेश के पांच जिलों में चल रहा लू जारी रहेगा। जिसके कारण यहां अधिकतम तापामान 43 डिग्री सेल्सियस  और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस  बना रहेगा।

 

राजस्थान का मौसम

 

राजस्थान में बहुत तेजी से गर्मी दस्तक दे दी है।इसी के साथ मौसम विभाग की माने तो यहां का अधिकतम 43.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूजनत तापमान 27 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: