Delhi

दिल्ली में बादल छाए रहने की मौसम विभाग ने जतायी संभावना, जानिए बाकी जगहों का पूर्वानुमान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में मौसम ने करवट बदल लिया है। बीच-बीच में धूप के साथ बादल छाए रह रहे हैं। कई जगहों पर बारिश हो रही है, जिसके कारण हल्की ठंड महसूस की जा सकती है। तो चलिए जानते हैं आज के मौसम का हाल।

 

दिल्ली का मौसम

 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली में आज बादल छाए रहने की उम्मीद है। जिसके कारण यहां बारिश भी हो सकती है। इसके साथ ही यहां अधिकतम 28 डिग्री और  न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस बने रहने का अनुमान है।

 

बिहार का मौसम

 

बिहार में भी मौसम करवट बदल रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान बिहार में मौसम शुष्क रहेगा। जबकि वहीं अगले पांच दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने के साथ रात के तापमान में किसी तरह का बहुत बदलाव नहीं होगा। इसी के साथ यहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा।

 

राजस्थान

 

राजस्थान में शुष्क पछुआ हवाओं से मार्च के मध्य से तापमान बढ़ने की संभावना है। विभाग की माने तो यहां अप्रैल और मई के महीने सामान्य से अधिक गर्म रहने की संभावना है।

 

जम्मू कश्मीर

 

जम्मू-कश्मीर में मौसम बदल रहा है। यहां रुक-रुक कर बारिश और बर्फबारी जारी है। इसके चलते यहां का तापमान गिरावट दर्ज की जा रही है। यहां आज अधिकत तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूजतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा।

 

उत्तराखंड

 

उत्तराखंड के अधिकतर जिलों में आज मौसम साफ रहेगा। इसके अलावा धूप भी खिलते दिखेगी। वहीं उत्तराखंड के अधिकतर हिस्सों में आज न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा।

 

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: