
MCD Election 2022: भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, पूर्व मुख्यमंत्रियों के नाम शामिल
भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सूची में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह केंद्रीय परिवहन
नई दिल्ली: साल के अंत में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में होने वाले नगर निगम चुनाव को लेकर सभी पार्टियां मैदान में उतर गई है। कांग्रेश भारतीय जनता पार्टी आम आदमी पार्टी ने चुनावी रण में उतर कर चुनावी प्रचार भी शुरू कर दिया है वहीं भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। भाजपा के द्वारा जारी की गई स्टार प्रचारकों की सूची में 40 मंत्री और राजनेता शामिल है।
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सूची में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता सहित कई नेताओं और सांसदों समेत कई केंद्रीय मंत्रियों के नाम शामिल हैं।
खास बात यह है कि बीजेपी के स्टार प्रचारकों की सूची में 13 केंद्रीय मंत्री, 10 सांसद चार मुख्यमंत्री और 3 पूर्व मुख्यमंत्री शामिल है| यह सभी स्टाफ प्रचारक भाजपा के लिए वार्ड में जाकर लोगों से संपर्क करेंगे।