Uttar Pradesh

मथुरा : मिट्टी धंसने से आधा दर्जन से ज्यादा महिलाएं दबीं, बचाव के लिए जेसीबी से खुदाई

यूपी के मथुरा जिले में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। वृंदावन के पास स्थित ग्राम अक्रूर में मिट्टी की ढाय गिर गई। जहाँ खोदाई करने आईं करीब आधा दर्जन महिलाएं इसके नीचे दब गईं। बचाव के लिए स्थानीय लोगों ने प्रयास किए लेकिन उनका प्रयास कामयाब नहीं हुए। इसके बाद JCB से खोदाई शुरू कराई गई। तीन महिलाओं को सुरक्षित निकाल लिया गया। गांव में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद हैं।

जानकारी के अनुसार मथुरा के  गांव अक्रूर में कुछ महिलाएं मिट्टी के एक टीले पर गई थीं। सभी महिलाएं घर के इस्तेमाल के लिए मिट्टी खोद रही थीं। तभी एकाएक मिट्टी का टीला महिलाओं पर गिर गया और आधा दर्जन महिलाएं मिट्टी में दब गईं। ढाय गिरने के बाद महिलाएं चीख पुकार मचाने लगीं। पास में काम कर रहे कुछ लोग बचाव के लिए दौड़े और उन्होंने अपने स्तर से बचाव का कार्य शुरू किया।

ये भी पढ़े : जितेन्द्र पी वर्मा बने वोल्टास लिमिटेड के नए मुख्य वित्त अधिकारी

वहीं प्रशासन और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर JCB मशीन की मदद से खोदाई की गई जिसमें तीन महिलाओं को सुरक्षित निकाल लिया गया। अन्य की तलाश के लिए अभियान जारी है।मौके पर ग्रामीणों की भीड़ मौजूद है। वहीं पुलिस प्रशासन की टीम भी बचाव अभियान पर नजर रखे है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: