
हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी ने घोषित की 400 सदस्यों की कार्यकारिणी, सुरजीत ठाकुर को कमान
शिमला : हिमाचल प्रदेश(Himachal Pradesh) के शिमला(Shimla) में आम आदमी पार्टी(Aam Aadmi Party) द्वारा आयोजित प्रेस कांफ्रेस राज्य कार्यकारिणी घोषित की है। शिमला के पीटरहाफ में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इसकी घोषणा की है। इस बैठक में शिमला के जिला सिरमौर (Sirmour) के सुरजीत ठाकुर(Surjit Thakur) को प्रदेश अध्यक्ष का पदभार सौपा गया। इसके कार्यकारिणी में 400 सदस्यों को जोड़ा गया है। बीते कुछ सालों से सुरजीत ठाकुर राजगढ़(Rajgarh) से शिफ्ट होकर सोलन जिला के धर्मपुर में रह रहे हैं। सुरजीत बीते 5 सालों से आम आदमी पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। अन्ना आंदोलन से जुड़ने के दौरान अरविंद केजरीवाल के भी काफी करीब रहे हैं। सुरजीत ठाकुर मूलत राजगढ़ उपमंडल के सेर जगास गांव के रहने वाले हैं।
ये भी पढ़े :- बिहार विधान परिषद चुनाव : जदयू ने जारी किए उम्मीदवारों के नाम, जानिए बीजेपी की अपडेट्स
आम आदमी पार्टी ने दो महीने पहले र्काकारिणी भंग कर दी थी। अध्यक्ष अनूप केसरी सहित अन्य नेताओं के भाजपा में शामिल होने के बाद आप ने सारी कार्यकारिणी को ही भंग कर दिया था। अब राज्य स्तरीय कार्यकारिणी में 17 सदस्यों को शामिल किया गया है। लोकसभा क्षेत्र स्तर पर दस पदाधिकारी, जिला स्तर पर 57 और विधानसभा क्षेत्र स्तर पर 243 पदाधिकारी बनाए गए हैं। इसके अलावा फ्रंटल विंग में 54 पदाधिकारी शामिल किए गए हैं। 3615 पंचायताें में पदाधिकारी चिह्नित किए गए हैं। 20690 गांवों में से 18 हजार में कमेटियां बनाई जाएंगी। इसके अलावा बूथ कमेटी भी बनाई जाएंगी। मनीष सिसोदिया(Manish Sisodia) ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि, ”हिमाचल प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के कई नेता पार्टी के संपर्क में हैं। वे आम आदमी पार्टी में आने के लिए तैयार बैठे हैं।”