Delhi

दिल्ली की दो फैक्ट्री में लगी भीषण आग, हादसे में एक शख्स की हुई मौत

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली(Delhi) में जारी आग का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इसके चलते बाहरी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली की फैक्ट्रियों में भीषण आग(fierce fire) लग गयी। आग की पहली घटना में मुस्तफाबाद(mustafabad) की एक फैक्ट्री में बृहस्पतिवार दोपहर में आग लग गई। जिसके बाद दमकल विभाग(fire department) को दी गयी सूचाना के बाद दमकल की छह गाड़ियों को मौके पर आग पर नियंत्रण करने का काम चल रहा है। इस हादसे में आग की चपेट में सात घायलों को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया है। वहीं, मिली जानकारी के मुताबिक, 7 घायलों में से 1 व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया और 1 व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है।

ये भी पढ़े :- जानिए किस वजह से हाईकोर्ट ने रद्द की दिल्ली सरकार की घर – घर राशन योजना?

दिल्ली में हुई दूसरी घटना बवाना औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर दो में एक फैक्ट्री की तीसरी मंजिल पर हुई। जानकारी के मुताबिक , फैक्ट्री में थिनर रखा हुआ था। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। आग लगने की सूचना फायर डिपार्टमेंट को दी गई। सूचना मिलने के बाद फायर डिपार्टमेंट की 17 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। इन गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।

आग की दूसरी घटना में आग लगने के बाद इससे पांच लोग झुलसे है, इसमें एक महिला भी है। सभी को जीटीबी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। आग में झुलसी एक महिला का नाम हुस्नआरा है। हुस्नआरा को इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया है।

ये भी पढ़े :- ”जामा मस्जिद के नीचे औरंगजेब ने दबाई सैकड़ों हजारों देवी-देवताओं की मूर्तियों” :- चक्रपाणि महाराज

मालूम हो कि इससे पहले मुंडका(Mundka) में एक चार मंजिला इमारत में आग लग गई थी जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने बिल्डिंग मालिक को गिरफ्तार कर रखा है और उससे पूछताछ की जा रही है। राजधानी दिल्ली में मुंडका की बिल्डिंग में हुआ अग्निकांड अब तक का सबसे बड़ा अग्निकांड था। पुलिस इस मामले का खुलासा करने की कोशिश कर रही है। फिलहाल पूरे मामले से अब तक पर्दा नहीं उठ पाया है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: