
जेल की दीवाल कूदकर पांच कैदी हुए फरार, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले की एक ऐसी घटना सामने आई है जो सच में हैरान कर देने वाली है ऐसा अक्सर फिल्मों में ही देखा गया है दरअसल जेल की दीवार पुष्कर 5 कैदी ( Five prisoners ) फरार हो गए हालांकि उनमें से एक वापस पकड़ लिया गया वहीं इस पूरे मामले में पुलिस के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि जेल महासमुंद से अलग-अलग मामलों में सजा काट रहे पांच कैदी दीवार फांद कर फरार हो गए थे।

पांचों में से एक कैदी को देर रात पकड़ लिया गया था वही सीसीटीवी में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई, मिली जानकारी की माने तो दोपहर के खाने के बाद कैदी अपनी अपनी बैरक में थे कुछ कह दी बाहरी हिस्से में काम कर रहे थे इन कैदियों में भागने वाले कैदी भी शामिल थे.
पुलिस के अधिकारी ने बताया की कर्मचारियों ने जेल के अधिकारियों को कैदियों के भागने की जानकारी दी। इसके बाद फरार कैदियों की खोज शुरू की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार कैदियों में धनसाय, डमरूधर और राहुल लूट के आरोपी हैं। ये वर्ष 2019 से जेल में बंद थे। राहुल उत्तर प्रदेश के गाजीपुर का तथा अन्य दो महासमुंद जिले के निवासी हैं। अन्य फरार कैदियों में दौलत को दुष्कर्म के आरोप में तथा करण को नशीला पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।