India - WorldTrending

Manipur: बिष्णुपुर में पुलिस चौकी पर हमलाकर लूटा हथियार-गोला-बारूद, एक पुलिसकर्मी की मौत

सुरक्षाबलों ने तबाह किए सात अवैध बंकर  

इंफाल: मणिपुर में बीते 24 घंटे में हिंसक घटनाएं बढ़ गई हैं। सेनजाम चिरांग और कोउट्रुक हारोथेई में सुरक्षाकर्मियों और भीड़ के बीच फायरिंग हुई। इसमें एक सुरक्षाकर्मी सहित दो लोग घायल हो गए। फिर एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, भीड़ ने बिष्णुपुर के थंगलावई और कीरेनफाबी में पुलिस चौकी पर हमला किया और गोला-बारूद, हथियारों का जखीरा लूट लिया। भीड़ द्वारा मणिपुर राइफल्स की एक बटालियन से हथियार छीनने का भी प्रयास किया गया, जिसे नाकाम कर दिया गया। पुलिस ने बाद में कौट्रुक हिल रेंज में ऑपरेशन चलाकर सात अवैध बंकरों को नष्ट कर दिया है। हालांकि, ये बंकर किस समुदाय के हैं, इसकी जानकारी नहीं दी गई।

भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

तीन अगस्त को चुराचांदपुर और बिष्णुपुर जिलों के बीच की सीमा पर फौगाकचाओ इखाई में 500-600 लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। बिष्णुपुर के फुगकचाओ और कांगवेई में उपद्रवियों को संभालने के लिए आर्मी और आरएएफ ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया। भीड़ में पुरुष और महिला दोनों शामिल थे। यहां कर्फ्यू में जो ढील दी गई थी, वो अब बंद कर दी गई है। बीते 24 घंटे में पूरे मणिपुर से 347 लोगों को हिरासत में लिया गया है।   

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: