
Manipur Election Result 2022 : मणिपुर में 40 सीटों में से बीजेपी ने 20 पर दर्ज की जीत
मणिपुर में 60 विधानसभा सीटों के लिए सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई। सभी 60 सीटों पर शुरुआती रुझान सामने आते गए। यहां भाजपा को कांग्रेस और एनपीपी से कड़ी टक्कर देखने को मिली।
मणिपुर में एक बार फिर खिला कमल
मणिपुर में एक बार फिर कमल खिला है। सीएम एन बीरेन सिंह 18 हजार से ज्यादा वोटों से जीते हैं।वहीं इस सीट पर दूसरे नंबर पर कांग्रेस के पीएस सिंह रहे।
अबतक घोषित हुई 40 सीटें
बता दें कि मणिपुर में अब तक 40 सीटों के नतीजों में से 20 सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है। इसके अलावा भाजपा प्रत्याशी 12 सीटों पर आगे चल रहे हैं। जबकी दूसरी ओर कांग्रेस ने सिर्फ चार सीटों पर जीत दर्ज की है। एनपीएफ को 4 और एनपीपी को 3 सीटें मिली हैं।
जश्न में डूबे भाजपा कार्यकर्ता
भाजपा प्रत्याशी और मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह एक बार फिर हजारों वोट से जीत हासिल की है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। जगह-जगह पर बीजेपी समर्थक जश्न में डूबे हुए हैं।