Trending

हिमाचल प्रदेश के गुम्मा में भूस्खलन की वजह से मंडी पठानकोट हाइवे हुआ बंद, यातायात हुआ प्रभावित

गुम्मा : हिमाचल प्रदेश(Himachal Pradesh) के मंडी जिले के जोगिंद्र नगर के गुम्मा में भूस्खलन(landslide) से मंडी पठानकोट हाइवे आधी रात से बंद है। मंडी और सुंदर नगर में टैट और सीआरफ की आज परीक्षा भी है। हाईवे जाम होने के कारण परीक्षार्थी फंस गए हैं।

ये भी पढ़े :- CWG 2022: नीतू का गोल्डन पंच, मुक्केबाजी में भारत को गोल्ड

हाईवे बंद होने से परीक्षार्थी अपने परीक्षा केंद्र तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। वहीं सामरिक दृष्टि से अहम मंडी पठानकोट हाईवे पर आधी रात से यातायात ठप हो गया है। घंटों बीत जाने के बाद भी विभाग की मशीनरी हाईवे बहाली के लिए नहीं पंहुच पाई है। जिससे फंसे हुए यात्रियों और परीक्षार्थियों में खासा गुस्सा है। बताया जा रहा है कि, आधी रात करीब 2 बजे से सड़क पर पत्थर और मलबा गिरना शुरू हो गया था। सुबह होते ही हाईवे पूरी तरह से मलबे से भर गया।

ये भी पढ़े :- मुख्यमंत्री के निर्देश, स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर होंगें 75 बस स्टैंड व 75 बसों का नामकरण

जोगिंद्र नगर शहर से होकर एक जेसीबी मशीन गुम्मा के लिए रवाना हुई। ऐसे में हाईवे बहाली के लिए करीब एक घंटा और लग सकता है। एसडीएम जोगिंद्र डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि, हाईवे बंद होने की सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारियों, पुलिस को मौके पर रवाना कर दिया है। हाईवे बहाली का कार्य शुरू हो चुका है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: