Delhi

सोनू सूद को मेंटर कार्यक्रम का ब्रांड एंबेसडर बनाना राजनीति में लाभ पाने की कोशिश – आदेश गुप्ता

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री द्वारा फिल्म अभिनेता सोनू सूद को मेंटर कार्यक्रम का ब्रांड एंबेसडर बनाने पर भाजपा ने सवाल खड़े किए हैं। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री ने यह कदम पंजाब, गोवा में होने वाले विधानसभा चुनाव में फायदे के लिए उठाया है। अपनी पार्टी को सोनू सूद की छवि से फायदा पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।

दिल्ली के युवाओं को मेंटर कार्यक्रम हो, कौशल विकास अथवा शिक्षा ऋण योजना इससे फायदा नहीं मिल रहा है। राजनीतिक लाभ के लिए इसके द्वारा सिर्फ युवाओं को पथभ्रष्ट कर रहें है। सोनू सूद को दिल्ली सरकार के बंद पड़े मेंटर कार्यक्रम से जोड़ने का ऐलान किया गया है।

युवाओं को लाभ देने के लिए नहीं बल्कि सरकार ने अपनी पार्टी को फायदा पहुंचाने के लिए यह फैसला लिया है। कई राज्यों में विधानसभा चुनाव अगले कुछ महीने में है। उनकी छवि का लाभ चुनावों में उठाने के इरादे से यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि कुमार विश्वास की छवि का भी सत्ता हासिल करने के लिए उपयोग किया गया था।

ट्रेड लाइसेंस शुल्क में उत्तरी दिल्ली नगर निगम की तरफ से चांदनी चौक ट्रेडर्स परिषद ने की गई बढ़ोतरी को वापस लेने के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता, महापौर राजा इकबाल तथा स्थायी कमेटी अध्यक्ष जोगीराम जैन का स्वागत किया। कोरोना काल में हुए नुकसान को देखते हुए व्यापारियों ने शुल्क वृद्धि को वापस करने को लेकर नगर निगम को संवेदनशील निकाय करार दिया है।

आदेश गुप्ता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यापारियों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के महत्व को भाजपा समझती है वह उनके हितों के लिए संवेदनशील है। निगम अधिकारियों की ओर से कुछ माह ट्रेड लाइसेंस शुल्क में वृद्धि दिल्ली सरकार के निर्देश और दबाव में की थी।  परंतु व्यापारियों की अपील और कोरोना से आए आर्थिक संकट के चलते इस वृद्धि को निगम को वापस लने का निर्देश दिया गया।

निगम की स्थायी समिति ने इसके बाद इस प्रस्ताव को पास किया। गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के सांस्कृतिक धार्मिक विकास में चांदनी चौक के व्यापारियों ने बड़ा योगदान दिया है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: