
देहरादून में तडके बस पलटने से बड़ा हादसा, कई यात्री बुरी तरह से हुए जख्मी
देहरादून : उत्तराखंड की राजधानी के पास सुबह के वक्त सड़क हादसा हो गई। वहीं इस हादसे में कई यात्री घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़े :- दोबार कोरोना संक्रमित हुई कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा, ट्वीट कर दी जानकारी …
जानकारी के मुताबिक, बुधवार तड़के दिल्ली से देहरादून आ रही एक यात्री बस लाल तप्पड़ फन वैली के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटने से कई यात्री घायल हो गए। घटना सुबह 4:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि, बस दिल्ली से देहरादून के लिए आ रही थी। वहीं दुर्घटना के वक्त बस में करीब चालक और परिचालक समेत 17 यात्री थे।
ये भी पढ़े :- स्वतंत्रता दिवस से पहले बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश, पुलवामा पुलिस ने बरामद किया 25-30 किग्रा आईडीडी
आशंका जताई जा रही है कि, चालक को नींद की झपकी आने से बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इधर हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। और रेस्क्यू कर सभी यात्रियों को बाहर निकाला। जिसमें से 4 यात्रियों की हालत गंभीर है। ऋषिकेश के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।