
मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी जेल में बंद हत्यारोपी बसपा नेता अनुपम दुबे की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। अनुपम दुबे की 10 करोड़ की संपत्ति को कुर्क करने का कोर्ट ने आदेश दे दिया है। दरअसल राजस्व विभाग मैं अनुभव और उसके भाई समेत दो अन्य आरोपियों की कुल 19 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति को करने के लिए चयनित कर दी है। इसी के लिए जिलाधिकारी ने चारों की संपत्ति कुर्क करने का आदेश भी दे दिया है बता दें कि अनुपम दुबे पर इंस्पेक्टर की हत्या समेत 46 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
गौरतलब है कि 1996 में अनुपम दुबे ने ट्रेन में एक इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसी तरह अनुपम के भाई अनुराग दुबे पर भी कई मुकदमे दर्ज हैं।