मैनपुरी: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कसा शिवपाल पर तंज, कहा- “चाचा” की स्थिति पेंडुलम जैसी
भाजपा प्रत्याशी विजई हुए एक बार फिर नेता जी का सपना साकार होने जा रहा है और मैनपुरी में भाजपा ही जीतेगी।
मैनपुरी: नेताजी मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि समर्पित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी में लोकसभा उपचुनाव 2022 के लिए जनसभा का संबोधन शुरू किया उन्होंने महात्मा वेदव्यास महात्मा विदुर या महात्मा संगी आदि सभी महात्माओं को नमन करते हुए कहा कि नेता जी ने 2019 में संसद में कहा था 2019 के बाद जो भी चुनाव होंगे तो उन्होंने कह दिया था आएगी तो भाजपा ही उनके आशीर्वाद का परिणाम था कि आजमगढ़ रामपुर में भाजपा प्रत्याशी विजई हुए एक बार फिर नेता जी का सपना साकार होने जा रहा है और मैनपुरी में भाजपा ही जीतेगी।
मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत करहल विधानसभा के नरसिंह इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इतिहास सब बदल देता है। मैनपुरी के लोगों के सामने यही है उसे रुकना नहीं सफाई के लोगों ने मैनपुरी के लोगों के सामने पहचान का संकट खड़ा किया।
सीएम योगी का एलान, नया निवेश महिलाओं और युवाओं के लिए लाएगा सुनिश्चित रोजगार
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हमारे यहां कोई जात नहीं कोई भेदभाव नहीं हमारे यहां कोई भी पद पा सकते हैं। भाजपा परिवार से मैनपुरी को मिलाने अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है यहां बहुत विकास हो रहा है यहां भी विकास की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी इसके लिए जनप्रतिनिधि चुनने की जरूरत है।
केंद्र और राज्य की विभिन्न योजनाओं को गिनाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा सरकार होती तो गरीबों का राशन भी खा जाते हैं। पहले जो संपत्तियों पर कब्जा करते थे उनको पता है कब्जा किया तो कार्यवाही भी होगी।