IndiaIndia - WorldTrending

महाराष्ट्र कैबिनेट का विस्तार कल, चंद्रिकांत पाटिल समेत 15 मंत्री लेंगे शपथ

मुंबई : महाराष्ट्र कैबिनेट के विस्तार को लेकर बड़ी खबर आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, शिंदे सरकार का कैबिनेट विस्तार मंगलवार को होगा। महाराष्ट्र सरकार में 15 मंत्री हो सकते हैं।

ये भी पढ़े :- पात्रा चॉल घोटाला : संजय राउत को नहीं मिली राहत, 22 अगस्त तक जेल में रहेंगे शिवसेना सांसद

कैबिनेट में शामिल होने वाले सभी मंत्री कल सुबह 11 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण करेंगे। संभव है कि, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को गृह मंत्रालय की अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। गौरतलब है कि, शिंदे की नाराजगी के बाद विधायकों के अलग होने से उद्धव ठाकरे के हाथ से सीएम की कुर्सी छीन गयी थी। औऱ उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद 30 जून को एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री और देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

ये भी पढ़े :- श्रीकांत त्यागी मामला: पीड़िता की सुरक्षा में दो पीएसओ तैनात, एसएचओ सहित सात पुलिसकर्मी निलंबित

लेकिन शपथ ग्रहण के बाद कैबिनेट विस्तार नहीं हो सका औऱ शिदें सरकार 2 सदस्यीय मंत्रिमंडल के रूप में काम कर रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो शिंदे सरकार में भाजपा से सुधीर मुनगंटीवार, चंद्रिकांत पाटिल, गिरीश महाजन को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। इसमें शिंदे खेमे से गुलाब राव पाटिल, सदा सावरकर, दीपक केसरकर को भी शामिल किया जा सकता है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: