दिल्ली : सेक्टर-93बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में श्रीकांत त्यागी प्रकरण थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले में एकजुट संयुक्त त्यागी स्वाभिमान मोर्चा रविवार को सेक्टर-110 के रामलीला मैदान में महापंचायत में हुंकार भरेगा। इसमें 8 राज्यों से ब्राह्मण, त्यागी, भूमिहार समेत अन्य लोगों के आने की उम्मीद जताई है। महापंचायत में श्रीकांत समेत 6 युवकों पर दर्ज मामले वापस लेने और अनु त्यागी को प्रताड़ित करने के मामले की न्यायिक जांच कराने समेत अन्य मांगें रखीं जाएंगी।
ये भी पढ़े :- सीबीआई की बड़ी कार्यवाही, सिसोदिया समेत 14 लोगों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी, विदेश यात्रा पर लगी रोक
संयुक्त त्यागी स्वाभिमान मोर्चा के आह्वान पर सुबह 10 बजे से महापंचायत होगी। जिसमें किसान संगठनों के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। वहीं आयोजन स्थल पर पुलिस, फायर विभाग और एलआईयू की टीमें नजर बनाए हुए हैं। सोसाइटी में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
गौरतलब है कि, ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में पौधे लगाने के विरोध पर श्रीकांत त्यागी ने महिला से अभद्रता कर गाली-गलौज की थी। मामले का वीडियो वायरल होने के बाद श्रीकांत त्यागी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया था। छह दिन बाद पुलिस ने उसे मेरठ से गिरफ्तार किया था।