PoliticsTrending

लखनऊ : BJP किसान मोर्चा का सम्मलेन आज, शामिल होंगें हजारों किसान

पार्टी ब्राह्मणों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने में लगी

लखनऊ : देश में पिछले कई महीनों से चल रहे किसान आंदोलन को देखते हुए आप उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी किसान हितों की बात करते हुए उन्हें साधने की कोशिश कर रही है। इससे पहले भी भारतीय जनता पार्टी ब्राह्मणों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने में लगी रही।भारतीय जनता पार्टी आज राजधानी लखनऊ में एक किसान सम्मेलन का आयोजन करेगी जिसकी जिम्मेदारी बीजेपी किसान मोर्चा को सौंपी गई है जिसमें केंद्र और राज्य सरकार की किसान योजनाओं के बारे में किसानों को बताया जाएगा।

हजारों किसानों के शामिल होने की संभावना

प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले किसानों को साधने में जुटी भारतीय जनता पार्टी आज आयोजित होने वाले किसान सम्मेलन में लगभग 20000 किसानों के शामिल होने का लक्ष्य रखा है। बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने बताया कि किसान मोर्चा का सम्मेलन शहीद पथ के डिफेंस एक्सपो मैदान में आज दोपहर आयोजित किया जाएगा।

विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही भारतीय जनता पार्टी किसानों के पक्ष में कोई बड़ा ऐलान कर सकती है। इस कार्यक्रम मुकद्दर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपस्थित रहेंगे। साथ ही साथ प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह प्रेस मंत्री सूर्य प्रताप शाही गन्ना मंत्री सुरेश राणा और अन्य सभी लोग कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: