
Madhya Pradesh: झंडा फहराने के दौरान लगे देश-विरोधी नारे, भिड़ंत के बाद मची भगदड़
Madhya Pradesh: रविवार को एमपी के इंदौर में तिरंगा फहराने के दौरान विवाद के हालात बन गए। पूरा मामला के तेजाजी नगर इलाके का है। घटना में 2 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इतना ही नहीं विवाद में गाड़ियों और दुकानों में भी तोड़फोड़ की गई। सूचना के बाद SP, ASP और TI मौके पर पहुंचे।
मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के नायता मुंडला में कावेरी बिल्डिंग में स्वतंत्रता दिवस पर झंडारोहण के बाद भारत माता के नारे लगाने पर विवाद हो गया। कुछ लोगों ने यहां भारत विरोधी नारे लगाना शुरू कर दिए। जब मामले ने तूल पकड़ा तब पत्थरबाजी शुरू हो गई। इसके बाद भगदड़ मच गई। उग्रवादियों ने बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की। एक संगठन के कार्यकर्ता भी सूचना पर यहां पहुंचे। उन्होंने यहां जमकर नारेबाजी की।
हादसे की खबर मिलते ही मौके पर SP आशुतोष बागरी समेत अन्य थानों का बल मौके पर पहुंची। सभी घायलों को भी अस्पताल पहुंचाया गया। SP ने बताया कि अब हालात काबू में है। पुलिस बल को यहां एहतियात के तौर पर तैनात किया गया है। देश विरोधी उग्रता दिखाने वाले और देश विरोधी नारे लगाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पत्थरबाजी, मारपीट और बलवा की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
SP ने जानकारी दी कि घटना के बाद दोनों पक्षों के 15-15 से ज्यादा लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिसमें कुछ लोग नामजद हैं। कई हिंदूवादी संगठन घटना के बाद थाने पहुंच गए थे। इसके बाद शादाब, सद्दाम, रफीक, सोहेल, इमरान, रजा भाइयों समेत 8 आरोपी नामजद हैं। फिलहाल 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
Madhya Pradesh : CM शिवराज ने दिखाया आधुनिक MP का रोडमैप, तिरंगे को दी सलामी