TrendingUttar Pradesh

लखनऊ: कौशल किशोर के घर में युवक की हत्या, बेटे की पिस्टल से चली है गोली

लखनऊ: लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर में एक युवक की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। खून से लथपथ शव घर के अंदर मिला है। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है। मृतक युवक का नाम विनय श्रीवास्तव है। वह मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास उर्फ आशू का दोस्त है। जिस पिस्टल से गोली मारी गई है वह पिस्टल सांसद के बेटे विकास किशोर की बताई जा रही है।

DCP राहुल राज ने बताया कि रात में मंत्री के बेटे के घर पर 6 लोग आए थे। देर रात तक खाना पीना चला। उसके बाद घटना हुई। जानकारी पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद शव को कब्जे में लिया गया है। युवक के सिर में चोट के निशान हैं। एक पिस्टल भी मिली है। पिस्टल विकास किशोर की बताई जा रही है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

वहीं, इस मामले पर केन्द्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि घटना की सूचना मिलते ही मैंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहुंचीं और इस घटना की पूरी जांच हो रही है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: