लखनऊ: लगातार जीत का मिला तोहफा, दूसरी बार कैबिनेट मंत्री पद की अनिल राजभर ने ली शपथ
अनिल लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहे और 2017 के चुनाव में शिवपुर से विधायक चुने गये।
67 1 minute read
लखनऊ: योगी सरकार 2.0 में वाराणसी जिले की शिवपुर विधानसभा से जीतकर आए अनिल राजभर को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। पिछली सरकार में अनिल राजभर पिछड़ा वर्ग कल्याण और दिव्यांग जन मंत्री थे। अनिल राजभर राजनीतिक पृष्ठभूमि से आते हैं। उनके पिता रामजीत राजभर भी विधायक रह चुके हैं। अनिल राजभर ने अपना राजनीतिक सफर छात्रसंघ चुनाव से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने जिला पंचायत सदस्य बने।
2003 में पिता के देहांत के बाद उपचुनाव लड़े, लेकिन चुनाव हार गये। इसके बाद से अनिल लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहे और 2017 के चुनाव में शिवपुर से विधायक चुने गये। वह राज्य योजना आयोग के सलाहकार भी रहे हैं।
पहले योगी मंत्रिमंडल में उन्हें राजमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सैनिक कल्याण, खाद्य प्रसंस्करण होमगार्डस् प्रांतीय रक्षक दल एवं नागरिक सुरक्षा विभाग मिला था। उसके बाद मई 2019 योगी कैबिनेट में पिछड़ा वर्ग कल्याण और दिव्यांग जन मंत्रालय मिला।
लखनऊ: लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी में लगातार जॉइनिंग हो रही है। बीते दिन सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने एनडीए से गठबंधन का ऐलान किया था और कहा था कि आगामी चुनाव में वे एनडीए के साथ चुनावी मैदान में उतरेंगे। वहीं, हाल ही में…
लखनऊ: लोकसभा चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे राजनीतिक दलों की सक्रियता भी बढ़ती जा रही है। साल के 365 दिन चुनावी मोड में रहने वाली भारतीय जनता पार्टी, आज विमुक्ति दिवस समारोह आयोजित कर रही है। बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी…
लखनऊ: आज से योगी सरकार 2.0 की शुरूआत हो गई है। सीएम योगी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बाद उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल रही बेबीरानी मौर्य ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। बेबीरानी मौर्य बीजेपी की राष्ट्र्रीय उपाध्यक्ष हैं। इसके बाद मथुरा की छाता सीट…