TrendingUttar Pradesh

Lucknow: आज होगा सहाराश्री सुब्रत रॉय का अंतिम संस्कार

लखनऊ: सहारा इंडिया परिवार के मुखिया सहाराश्री सुबत रॉय का निधन हो गया है। बुधवार देर शाम उनका पार्थिव शरीर लखनऊ लाया गया है। पार्थिव शरीर को सहारा शहर में अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया है। आज बैकुंठ धाम पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि लखनऊ में बुधवार को सहारा शहर के गेट के बाहर भीड़ जमा होनी शुरू हो गई थी। सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय के पार्थिव शरीर को जब मुंबई से लखनऊ लाया गया तो उनकी एक झलक पाने के लिए बुधवार को सैकड़ों लोग सहारा शहर गेट के बाहर जमा हो गए।

सहारा शहर का दौरा करने वालों में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा, गायक सोनू निगम और संगीतकार अनु मलिक शामिल थे। पुलिस एस्कॉर्ट और परिवार के सदस्यों के काफिले के साथ पार्थिव शरीर शाम करीब 5.15 बजे सहारा शहर परिसर में पहुंचा, जो रॉय का निवास भी था। कई लोग शव के साथ हवाई अड्डे से उनके घर तक गए, जहां उनके कई परिचित उनके अंतिम दर्शन के लिए इंतजार कर रहे थे।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: