Lifestyle

इन चीजों के साथ कभी ना करे आम का सेवन, बिगाड़ सकता है सेहत

गर्मियों के मौसम में आम एक ऐसा फल है, जो लोगों द्वारा बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है आम को फलों का राजा भी कहा जाता है, लेकिन यही राजा अगर गलत चीजों के साथ खा लिया जाए तो यह शरीर में जहर पैदा कर सकता है. आम का स्वाद जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही अन्य चीजों के साथ अगर इसको खाया जाए तो यह जानलेवा भी साबित हो सकता है, भारत में ऐसा शायद ही कोई व्यक्ति होगा जिसे आम पसंद ना हो आम का मौसम आते ही लोगों के मन में शेक और अलग-अलग प्रकार के आम से बने हुए डिश याद आने लगते हैं। फिर चाहे वह किसी भी प्रकार का आम क्यों न हो लोग आम मैंगो शेक बनाकर भी बहुत पीते हैं।

Never consume mango

यह भी पढ़े : क्या आप जानते हैं, गर्मियों में पुदीना को 1 महीने तक ताजा रखा जा सकता है?

आम न्यूट्रीशन से भरपूर होता है लेकिन उसको खाते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है आम के साथ या फिर आम को खाने के बाद कुछ चीजें हमारे शरीर के लिए अच्छी नहीं होती है। ऐसे में कुछ चीजों का गलत कॉन्बिनेशन शरीर को काफी हानि पहुंचा सकता है। वैसे तो लोग आम को कई प्रकार से खाना पसंद करते हैं कुछ लोग इसका पना बनाकर पीते हैं तो कुछ लोग चटनी बनाकर खाते हैं इसका अचार भी बनाया जाता है जो भारत के अंदर लगभग हर राज्य में खाया जाता है वही पके हुए आम से ढेर सारे चीजों को बनाया जाता है इसमें दूध और कुछ लोग आइसक्रीम भी डालते हैं ताकि मैंगो शेक बढ़िया बन सके।

लेकिन वहीं अगर आयुर्वेद की बात करें तो आयुर्वेद के मुताबिक आम को दूध के साथ मिलाने से जहर अग्नि प्रभावित होती है। जिससे शरीर के अंदर वात पित्त और कफ का संतुलन बिगड़ने लगता है जठराग्नि प्रभावित होने से खाना ठीक से नहीं पचता है और पेट फूलने के साथ-साथ गैस जैसी समस्याएं जन्म ले लेती है आयुर्वेद में दूध के साथ खट्टे फल लेने के लिए सख्त मना किया गया है।

यह भी पढ़े : क्या आप जानते हैं, गर्मियों में पुदीना को 1 महीने तक ताजा रखा जा सकता है?

तो चलिए जानते हैं कि किन चीजों के साथ आम का सेवन नहीं किया जाना चाहिए :

दही के साथ आम खाना सख्त मना किया जाता है आयुर्वेद की मानें तो कहा जाता है कि दही की तासीर ठंडी होती है और आम की तासीर गर्म होती है ऐसे में ठंडा गरम एक साथ खाने से बॉडी में टॉक्सिक बनना शुरू हो जाता है और इसके कई समस्याएं जन्म लेती है।

अगर आपने आम का सेवन किया है तो उसके तुरंत बाद करेले जैसे सब्जी बिल्कुल भी ना खाएं आम और करेले का कॉन्बिनेशन अच्छा नहीं माना जाता है इससे उल्टी, जी घबराना या सांस में दिक्कत होने शुरू हो जाती है. हालांकि फ़ूड एक्सपर्ट इस लॉजिक को नहीं मानते हैं लेकिन अगर आपका डाइजेस्टिव सिस्टम सेंसेटिव है तो इसको अवॉइड करना ही भलाई होगी।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: