TrendingUttar Pradesh

लखनऊ: महिला रिक्रूट आरक्षियों कि दीक्षांत परेड की मुख्यमंत्री ने सलामी ली

रिक्रूट महिला सिपाहियों की पासिंग आउट परेड में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ: आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस कमिश्नर लखनऊ भवन का शिलान्यास किया। साथ ही राजकीय भवनों के लोकार्पण किया।

कार्यक्रम में रिक्रूट महिला सिपाहियों की पासिंग आउट परेड में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिरकत की इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी ली। वही महिला सिपाहियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रदेश के बेटियां आज आगे बढ़ रही है। उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती की प्रक्रिया पूरी हुई वही उत्तर प्रदेश में पारदर्शी तरीके से भर्तियां हो रही हैं। पहले की सरकारों में विकास रुका था वही 2017 में सत्ता में आने के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में हर तरफ विकास कार्य हो रहे हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश की बदहाल कानून व्यवस्था को पूरे देश में चर्चा होती थी लेकिन भारतीय जनता पार्टी के सत्ता में आने के बाद आज उत्तर प्रदेश की पहचान एक उत्तर प्रदेश के रूप में होती है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में अब डेढ़ लाख भर्तियां पूरी हो चुकी हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस की क्षमता भी अब कई गुना बढ़ाई गई है रेंज स्तर पर साइबर थाने ऑफर्स क्लब की स्थापना की गई है साथ ही प्रदेश के 4 जनपदों में कमिश्नरेट भी लागू की गई है जिससे बेहतरीन परिणाम सामने आ रहे हैं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: